आदिवासी छात्र संघ ने कॉलेज में की तालाबंदी
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : चांस्लर पोर्टल के विरोध में आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय में तलाबंदी कर जोरदार विरोध किया। घंटों तालबंदी रहने के कारण छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कर्मचारियों को भी घंटों अपने कार्यालय में ही रहना पड़ा। संघ के कार्यकर्ता पूर्व कॉलेज अध्यक्ष सुमंत महली के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर वहीं पर बैठ कर नाराबाजी करने लगे। छात्रों का कहना था कि चांस्लर पोर्टल से हुई गड़बड़ी के कारण छात्र उग्र आंदोलन कर रहे है। चांस्लर पोर्टल में एम कॉम, पीजी लिस्ट में सारी गड़बड़ी हुई है। कहा कि पीजी में कुल 135 सीट है। जिसमें से 120 सीट ही दिया गया है। इसमें एसटी की 32 सीट है। जिसमें मात्र 24 सीट ही दी गई। बाकि एससी के सीट को एसटी में डाल दिया गया है। एससी के सीट में ओबीसी व
रामगढ़ : चांस्लर पोर्टल के विरोध में आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रामगढ़ महाविद्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध किया। घंटों तालबंदी रहने के कारण छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कर्मचारियों को भी घंटों अपने कार्यालय में ही रहना पड़ा। संघ के कार्यकर्ता पूर्व कॉलेज अध्यक्ष सुमंत महली के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर वहीं पर बैठ कर नाराबाजी करने लगे। छात्रों का कहना था कि चांस्लर पोर्टल से हुई गड़बड़ी के कारण छात्र उग्र आंदोलन कर रहे है। चांस्लर पोर्टल में एम कॉम, पीजी लिस्ट में सारी गड़बड़ी हुई है। कहा कि पीजी में कुल 135 सीट है। इसमें से 120 सीट ही दिया गया है। इसमें एसटी की 32 सीट है। जिसमें मात्र 24 सीट ही दी गई। बाकि एससी के सीट को एसटी में डाल दिया गया है। एससी के सीट में ओबीसी वन व टू को डाल दिया गया है। कहा कि अगर राजभवन द्वारा इसे फिर से न्यू लिस्ट नहीं निकाली जाती है, तो इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। छात्रों के प्रदर्शन को देकर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुमंत महली, रमेश रजवार, सुनील करमाली, शशि करमाली, राजकिशोर मुंडा, राजन करमाली, नकूल महतो, सागर मुंडा, निसार अंसारी, गगन करमाली, तूरी करमाली, मुकेश मुंडा, शंकर उरांव, अभिजीत मंडल, मुकेश महली आदि मौजूद थे।