जिप सदस्य दुष्यंत ने भाजपा से दिया इस्तीफा
संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल ने सोमपार को अपने पार्टी पद व भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल ने सोमवार को अपने पार्टी पद व भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि माडू विधानसभा में अपने दल में मौजूद कार्यकर्ताओं के बदौलत जीत सुनिश्चित होने के बावजूद पार्टी ने विपरीत विचारधारा वाले व्यक्ति को टिकट दिया है। इसके विरोध में भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश लक्ष्मण गिलुआ को सूचनार्थ प्रेषित कर दिया गया है। भावी रणनीति के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समय आने पर इसकी भी जानकारी सभी को दे दी जाएगी।