दुर्गामय हुआ भुरकुंडा कोयलांचल
संसू, पतरातू थर्मल : शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के महाअष्टमी के अवसर पर बुधवार को केन्द्रीय पूजा समिति श्रम कल्याण केन्द्र में 10
भुरकुंडा/लपंगा/भदानीनगर : भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास क्षेत्रो में श्री दुर्गा पूजा भक्तिभाव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा के मंत्रो भक्ति गीतों से क्षेत्र गूंज रहा है। श्री दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन और पूजा के भक्तों का रेला लगा हुआ है। भक्तों की भीड़ दिन रात उमड़ रही है। भुरकुंडा कोयलांचल भदानीनगर सौन्दा डी सेन्ट्रल सौन्दा रिभर साईड लपंगा चौनगडडा सयाल उरीमारी आदि क्षेत्रों में वातावरण दुर्गामय भक्तिमय हो गया है। दो दर्जन से अधिक जगहों पर श्री दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पंडालों में कोयलांचल के साथ साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त जन पहुंच रहे। पूजा पंडालों में मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती भगवान गणेश भगवान कार्तिकेय की बेहतरीन प्रतिमाएं स्थापित की गई है ।पंडालों में पहुंच विधि विधान से भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है ।साथ ही शारदीय नवरात्र के आठवें दिन बुधवार को महाष्टमी की विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा अराधना की गई। आरती क्षमा प्रार्थना पुष्पांजलि सहित कई पूजा अनुष्ठान हुए। बड़ी संख्या में भक्तजन शारदीय नवरात्र का नियम पूर्वक उपवास भी रखे हुए हैं। जबकि कल गुरूवार को महानवमी की पूजा होगी। मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अराधना होगी। साथ ही हवन पूर्णाहुति कन्या पूजन भंडारा सहित कई पूजा अनुष्ठान होंगे। सेन्ट्रल सौन्दा मैदान में श्री दुर्गा पूजा पंडाल में चलंत झांकी के द्वारा महिषासुर वध की सुंदर प्रस्तुति की जा रही है। भुरकुंडा कोयलांचल के पूजा पंडालों के आसपास रंगीन विद्युत बल्बों की सजावट पूजा की रौनक को और बढा दी है। कोयलांचल के रौनक ही रौनक है।
विधि विधान से हुई संधि बलि
श्री दुर्गा पूजा पर्व शारदीय नवरात्र पर बुधवार महाष्टमी पर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर विधि विधान से संधि बलि पूजा हुई। श्री दुर्गा पूजा पंडालों के साथ साथ कई नवरात्र पूजा स्थलो पर संधि बलि पूजा की गई ।इस दौरान क्षेत्र मां दुर्गा के भक्ति जयकारो से गूंज उठा । संधि बलि पूजा भतुआ गन्ना नारियल आदि की मंत्रो के बीच विधि विधान से बलि दी गई। संधि बलि के दौरान पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्री दुर्गा पूजा पर्व पर पूरे क्षेत्र में उमंग का माहौल छाया हुआ है। हर उम्र हर वर्ग के लोगो में उत्साह देखा जा रहा है।
कोयलांचल में कई जगहों पर होगा रावण दहन
बड़े बड़े रावण के पुतलों का हुआ है निर्माण
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास क्षेत्रो में शुक्रवार को भक्तिभाव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। विजयादशमी पर्व पर कोयलांचल में कई जगहों शाम में रावण दहन होगा। भदानीनगर ग्लास फैक्ट्री, भुरकुंडा थाना मैदान, जवाहर नगर ,रिभर साईड स्टेडियम, सेन्ट्रल सौन्दा मैदान, सीसीएल सौन्दा क्लब घर मैदान, सयाल मयूर स्टेडियम ,उरीमारी मैदान सौन्दा बस्ती आदि कई जगहों पर रावण दहन होगा। रावण दहन को ले 30 फूट से लेकर 60 फूट ऊँचे रावण के पुतलों को निर्माण हो रहा है। जबकि रावण दहन से पहले जमकर आतिशबाजी कार्यक्रम भी होगा।
प्रशासन द्वारा रखी जा रही है निगरानी
श्री दुर्गा पूजा पर्व पर प्रशासन द्वारा भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। श्री दुर्गा पूजा आयोजन स्थलो पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बलो को तैनात किया गया है। जबकि पुलिस ने गशती बढ़ा दी है। दुर्घटना में दो युवक घायल
संवाद सूत्र भुरकुंडा।
भदानीनगर-बासल फोरलेन सड़क पर बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोतो पतरातू निवासी राहुल कुमार व विजय कुमार अपनी नई बाईक से भुरकुंडा से पतरातू की ओर जा रहे थे। इसी बीच बलकुदरा पुतुलवा टोला के समीप बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में राहुल व विजय घायल हो गए। पतरातू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।