दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष काशीनाथ व सचिव बने सतीश
काशीनाथ बने अध्यक्ष सतीश सचिव फोटो 03 बैठक में शामिल ग्रामीण संवाद सूत्र नयामोड़ (कुजू) दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर मुरपा दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष पूजा को और भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक घर से सहयोग राशि लेने पर सहमति बनी। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष काशीनाथ महतो उपाध्यक्ष प्रभुदयाल महतो प्रेम पटेल सचिव सतीश कुमार ईश्वर महतो सह सचिव दामोदर महतो कोषाध्यक्ष नरेश पटेल सह कोषाध्यक्ष संजय मोदी संरक्षक अनिल मोदी जिप सदस्य नरेश महतो मुखिया अशोक कुमार उमेशचंद्र पटेल शंभूलाल ठाकुर दिलीप महतो बाबूलाल महतो मिथिलेश मोदी सहित सदस्य शामिल हैं।
संवाद सूत्र, नयामोड़ (कुजू) : दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर मुरपा दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष पूजा को और भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक घर से सहयोग राशि लेने पर सहमति बनी। पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष काशीनाथ महतो, उपाध्यक्ष प्रभुदयाल महतो, प्रेम पटेल, सचिव सतीश कुमार, ईश्वर महतो, सह सचिव दामोदर महतो, कोषाध्यक्ष नरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष संजय मोदी, संरक्षक अनिल मोदी, जिप सदस्य नरेश महतो, मुखिया अशोक कुमार, उमेशचंद्र पटेल, शंभूलाल ठाकुर, दिलीप महतो, बाबूलाल महतो, मिथिलेश मोदी सहित सदस्य शामिल हैं।