दुर्गा पूजा कमेटी के फिर अध्यक्ष बने नंदलाल
लबगा दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई।
संवाद सूत्र, लपंगा : लबगा दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को ले सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया। इसमें नंदलाल महतो 13वीं बार लगातार अध्यक्ष चुने गए। वहीं संरक्षक बासल थाना प्रभारी राजे कुमार कुजूर, रंजीत यादव, संयोजक डोमन महतो, प्रकाश साव, उपाध्यक्ष जगलाल साव, मनोज यादव, रूपलाल साव, प्रवील तुरी, विजय साव, सचिव रामेश्वर गोप, सहसचिव दिलीप साव, विनोद यादव, छोटू प्रसाद, नितिश यादव, निशांत मुंडा, कोषाध्यक्ष बादल मुंडा, सहकोषाध्यक्ष कैलाश मुंडा, संगठन मंत्री सुभाश मुंडा, योगेश कुमार, भानुप्रताप मुंडा, अजित यादव, पुजा प्रभारी सुरेश गोप, अनिल यादव, लख्खी महतो, मेला प्रभारी संदीप यादव, संटु साव, बबलु मुंडा, भीमसेन करमाली, अभिषेक कुमार, प्रिस कुमार, चंदा प्रभारी सिकंदर मुंडा, सागर मुंडा, विक्की, सौरभ यादव, सोनू कुमार, संदीप मुंडा, सदस्य में विकास कुमार, विशाल कुमार, शुभ्रांशु कुमार, अनुज मुंडा, कन्हैया कुमार, लंबु मुंडा, राहुल कुमार का चयन किया गया।