केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति गठित
पीटीपीएस श्रम कल्याण केन्द्र में वर्ष 1973 से हो रहे दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
संसू, पतरातू थर्मल : पीटीपीएस श्रम कल्याण केन्द्र में वर्ष 1973 से हो रहे दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पीजी डे व संचालन नीरज कुमार ने किया। वहीं बैठक में दुर्गा पूजा 2018 के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तूत किया गया। साथ ही इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर कमिटि का पुर्णगठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से मुख्य संरक्षक विधायक निर्मला देवी, पीवीयुएनएल सीईओ सुदर्शन चक्रवर्ती, संरक्षक रौशनलाल चौधरी, जिस सदस्य डॉली देवी, राधेश्याम अग्रवाल, सुजित पटेल, गुनजरी देवी, राहुल रंजन, अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष जीतू भंडारी, सचिव नीरज कुमार झा, सहसचिव संजय रजक, सैलेन झा, टीकेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र पांडेय, सह कोषाध्यक्ष अरिदम नायक के अलावा दर्जनों कार्यकारी सदस्य बनाए गए। बताया गया कि प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी मूर्ति निर्माण के अलावा पूरोहित व ढ़ाक बजाने वाले कलाकारों को कलकता से आमंत्रित किया गया है।