दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने प्रकाश महतो
दुलमी : चामरोम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक दुर्गा पूजा को लेकर की गइ
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 09:21 PM (IST)
दुलमी : चामरोम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक बैठक दुर्गा पूजा को लेकर की गई। इस दौरान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्ष और उल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। साथ पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण आयोजन करने का भी निर्णय लिया। पूजा को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक पूजा कमिटी गठित किया। जिसमें सर्वसम्मति से पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश महतो व सचिव प्रकाश महली व कोषाध्यक्ष मन्सू मुंडा, संरक्षक कौलेश्वर महतो व अशोक कुमार महतो उपाध्यक्ष आकाश कुमार व उपसचिव शंकर महतो सदस्य निदेश्वर महली, संजय मुंडा, प्रभाष चंद पाटिल, धर्मेंद्र कुमार, तुलसी कुमार सहित 21 सदस्य कमिटी गठित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें