अखंड भारत के सपने को करना है पूरा : मिश्रा
वेस्ट बोकारो में भाजपा घाटो मंडल में भाजपाइयों ने श्रद्धा
संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वेस्ट बोकारो में भाजपा घाटो मंडल में भाजपाइयों ने श्रद्धा पूर्वक बलिदानी दिवस मनाया, लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित दर्जनों भाजपाइयों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आज ही के दिन सिधु तक एक अखंड भारत के लिए अपना बलिदान दिया था, जिसको लेकर पूरे देश में उनके समर्थकों द्वारा आज की तिथि को बलिदानी दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाते हुए आगे कहा कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज की सेवा में हम सभी निरंतर कार्यरत हैं और रहेंगे। मौके पर बिरसा हंसदा, मंडल के महामंत्री गिरिधारी महतो, उपाध्यक्ष सह बारुघुटू मध्य के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सह पंसस मनोज कुमार सिन्हा, सुधीर सिंह, उपेन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, विनोद ठाकुर, एनपी सिंह, डीके सिंह सहित अन्य भाजपाइयों ने भी स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।