श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि को ले जिला समिति घोषणा
संवाद सहयोगी रामगढ़ रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंि
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बैठक की गई। इसमें जिला समिति की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक सिद्धनाथ सिंह, जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद, रजरप्पा के मुख्य पुजारी शुभाशीष पंडा और संतु भाई मानिक मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम भारत में एक राष्ट्रपुरुष के रूप में जाने जाते हैं। भगवान राम के मंदिर बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जन-जन से सहयोग लेने के लिए पूरे पूरे देश के हर जिले में समिति का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जो ना तो पहले कभी हुआ है और ना कभी होगा। बताया गया कि मंदिर के लिए लोगों में समर्पण का भाव जगह इसके लिए समिति हर वक्त तैयार रहेगी। इसके तहत तीन तरह का कूपन जारी किया गया है जिसमें पहला कूपन दस रुपये, दूसरा कूपन सौ रुपये का और तीसरा कूपन एक हजार का होगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति अपनत्व का भाव जगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला संघ चालक शत्रुघ्न प्रसाद ने जिला समिति की घोषणा किया। इसमें संतु भाई मानिक को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वही उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल और प्रवीण झा बनाए गए। मंत्री राजेश सिन्हा सह मंत्री के लिए तरुण वर्मा, वेद प्रकाश और गौतम महतो को बनाया गया। मार्गदर्शक मंडली में चरण पहाड़ी के प्रेम नाथ बाबा, अजय पंडा, दिनेश पाठक, ज्ञान ब्रह्म पाठक, दिनेश पाठक, घनश्याम महतो और और शुभ आशीष पंडा को रखा गया। सदस्य के तौर पर कमल बगड़िया, प्रदीप सिंह, शालिनी दुबे, अर्चना महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नगर के अभियान प्रमुख छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, मुकेश सिंह, बसंत नायक, दिलीप भुईयां, जलेश्वर करमाली, सिकंदर राम, नंदू बाबू, अनमोल सिंह, गोविद मुंडा, आनंद अग्रवाल, शशि पांडे, विशाल सिंह, राहुल कुमार, कलावती देवी, अनिल कुमार सिंह को बनाया गया। संतु भाई मानिक ने 51000 रुपये देकर अभियान की शुरूआत की।