भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल की जयंती
कुजू, भाजपा मांडू मंडल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कुजू सामुदायिक भवन में पंडित दीनदय
कुजू, भाजपा मांडू मंडल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को कुजू सामुदायिक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता व अमरेंद्र गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। ततपश्चात वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने किया। समारोह में मुख्य रूप से बीस सूत्री मांडू प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, गणेश सोनी, विद्या भूषण त्रिवेदी, चन्दू केशरी, नरेश गुप्ता, दशरथ प्रसाद केशरी, रतन प्रसाद साहू, प्रकाश केशरी, उमेश चन्द पटेल, अमित कुमार, मनोज ¨सह, सुधान ¨सह सहित अन्य लोग शामिल हुए।