कुरमी अधिवक्ताओं का मिलन समारोह में दिखाई एकजुटता
वार्ड संख्या 24 में रविवार को वार्ड पार्षद सनियारो बारला ने गरीब और असहाय लोगों के बीच अनाज का वितरण किया। खाद्य आपूर्ति विभाग के माध्यम से वार्ड के जरूरतमंद दिव्यांग और गरीब लाभुकों को 10-10 किलो चावल दिया गया।
रजरप्पा : प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर के कलावती भवन में रविवार को कुरमी अधिवक्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामगढ़ अधिवक्ता संघ के महासचिव सीताराम महतो व संचालन संघ के उपाध्यक्ष झलकदेव महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद महतो मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महारैली के माध्यम से कुरमी समाज अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए, कुरमी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 1931 तक कुरमी प्रीमेट्रिव ट्राइब्स कि सूची में शामिल था और संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत 1950 में अनुसूचित-जनजाति की सूची में शामिल किया जाना था। लेकिन सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नही किया। इससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान मिलन समारोह में सर्वसम्मति से आगामी 27 जनवरी 2019 को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली कुरमी आक्रोश महारैली में गाजे-बाजे के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया। मौ़के पर अधिवक्ता हरखनाथ महतो, महेन्द्र महतो, प्रेम प्रकाश महतो, राजेंद्र महतो, टिकेन्द्र महतो, उमेश महतो, सुरेश महतो, पंचम ¨पगले, प्रदीप महतो, तेजेंद्र महतो, बहादुर महतो, राजु महतो, मोहन महतो, शिवनंदन महतो, शंकर महतो, सखी गोपाल महतो, कैलाश महतो, लोखेश्वर महतो, सतीश महतो, प्रभु महतो, राहुल ओहदार सहित कई लोग मौज थे।