Move to Jagran APP

मजदूरों को दो लाख तक की बीमा राशि का लाभ देगी सरकार

संवाद सहयोगी रामगढ़ ई श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन को लेकर गुरुवार को बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 07:12 PM (IST)
मजदूरों को दो लाख तक की बीमा राशि का लाभ देगी सरकार
मजदूरों को दो लाख तक की बीमा राशि का लाभ देगी सरकार

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : ई श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन को लेकर गुरुवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभागार में बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा किसी प्रकार की दुर्घटना के समय दो लाख रुपए तक की बीमा राशि का लाभ देने के उद्देश्य से उनका निबंधन ई-श्रम पोर्टल पर कराया जा रहा है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि जिला अंतर्गत सभी मजदूरों का निबंधन पोर्टल पर जल्द-से-जल्द करा लिया जाए। इस दौरान उन्होंने अब तक रामगढ़ जिला में मजदूरों के निबंधन के लिए हुए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने उप विकास आयुक्त को जानकारी दी कि अब तक जिले में कुल 42478 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन करा लिया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र से 24239, निर्माण क्षेत्र से 4119, उत्पादन क्षेत्र से 3590, घरेलू कामगार क्षेत्र से 2468, स्वास्थ्य से 2015, परिवहन क्षेत्र से 1407, लघु उद्योग से 1323, शिक्षा से 659, व्यवसायिक क्षेत्र से 564, विद्युत क्षेत्र से 444 एवं अन्य क्षेत्रों से 350 मजदूर शामिल हैं। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पंचायतों में रह रहे मजदूरों का निबंधन पोर्टल पर सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त ने कार्य विभागों के सभी कार्यपालक अभियंताओं को उनके क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों का निबंधन कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

उप विकास आयुक्त ने जिला अंतर्गत अलग-अलग कारखानों में कार्य कर रहे मजदूरों का शत-प्रतिशत निबंधन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी मजदूरों का निबंधन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रज्ञा केंद्र प्रबंधक को सभी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से निबंधन कार्य में तेजी लाने एवं प्रतिदिन किए गए निबंधनों से संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, परियोजना पदाधिकारी डीएमएफटी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.