कोरोना वॉरियर्स को किया गया सम्मानित
लिटिल ड्रॉप्स संस्था ने सयाल उतरी पंचायत के दर्जनों कोरोना वॉरियस।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा : लिटिल ड्रॉप्स संस्था ने सयाल उतरी पंचायत के दर्जनों कोरोना वॉरियर्सों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। संस्था के सचिव जीवन कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना वॉरियर्स अपनी जान की परवाह किये बिना दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से सेवा का कार्य कर रहे हैं इनका सम्मान जरूरी है। सम्मानित होने वालों में मुखिया सत्येंद्र यादव, उर्मिला देवी, सबीता देवी, बाबूराम मुंडा, बृजेश यादव, गीता देवी, सुलेखा बनर्जी, गूंजा बैठा, अंजू देवी, पार्वती देवी, जिरवा देवी, सबीता देवी, रीमा वर्मा, सुनीता देवी, रीना देवी, गीता श्रीवास्तव, जानकी, रेणु देवी, बबीता देवी, महेश्वर पांडेय, इम्तियाज अंसारी, जागो साव, सुनील प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अविनाश वर्मा, अमरनाथ पासवान, अमित सिंह, सजीम अंसारी, अजय सिंह, नितीन कुमार आदि शामिल हैं।