Move to Jagran APP

सभी को साथ लेकर अयोध्या में हो मंदिर का निर्माण: जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा संस्कृति को भी सर्वोपरि मानते हुए सभी को साथ लेकर मंदिर निर्माण कराना चाहिए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 11 Jun 2017 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2017 10:21 AM (IST)
सभी को साथ लेकर अयोध्या में हो मंदिर का निर्माण: जयंत सिन्हा
सभी को साथ लेकर अयोध्या में हो मंदिर का निर्माण: जयंत सिन्हा

जागरण संवाददाता, रामगढ़। केंद्र सरकार के तीन साल को बेमिसाल करार देते हुए केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत के बाद पिछले पंद्रह वर्षो के शासन काल में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या गए। ऐसे में इसकी कल्पना की जा सकती है अब अयोध्या में क्या होगा। भाजपा संस्कृति को भी सर्वोपरि मानते हुए सभी को साथ लेकर मंदिर निर्माण कराना चाहिए। यूपी में जनता ने जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण देश का माहौल बदला है।

loksabha election banner

शहर के सिद्धो कान्हू मैदान में शनिवार को कोल इंडिया की ओर से आयोजित सबका साथ सबका विकास सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर देश भर में कार्यक्रम में आयोजित किए गए हैं। सबका साथ सबका विकास सरकार का मूलमंत्र है। हम लोगों ने देश को सुशासन दिया। सर्जिकल स्ट्राइक इसका बड़ा उदाहरण है। पाकिस्तान को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है कि उसे भी सरकार की मजबूती का अहसास हो गया। इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार को इतिहास में भ्रष्टाचार व घोटाले के लिए ही याद किया जाएगा।

सुशासन के तहत ही वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था दी। सुशासन के तहत ही नोट बदली की गई। हम इसे नोट बंदी या नोट बदली नहीं कहेंगे, बल्कि देश बदली कहेंगे। टैक्स लोग दे नहीं रहे थे, कैश को कम किया गया। टैक्स चोरी करने वालों से टैक्स लिया और सुविधाएं गरीब भाई बहनों को दिया। सरकार 2022 तक हर गांव में बिजली, सड़क, शौचालय देने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। दो वर्ष पहले तक रांची हवाई अड्डे से नौ फ्लाइट जाती थीं अभी कुल फ्लाइट की संख्या 19 हो गई है। अगस्त में जमशेदपुर से कोलकाता तक की सेवा शुरू हो रही है। कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य महेश पोद्दार, प्रदेश बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सीसीएल के डायरेक्टर पर्सनल आर एस महापात्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ेंः बच्चा चोरी की अफवाहः सीओ और एसडीपीओ समेत कई अफसर नपे

यह भी पढ़ेंः झारखंड में बिहार का फार्मूला लागू करने में जुटे लालू प्रसाद यादव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.