विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन योजना: रामगढ़ में 33 लाभुकों को मिली बकरियां-बत्तख और चूजे

Published: Sat, 09 May 2026 06:16 PM (IST)

गोला प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत 33 लाभुकों को बकरियां व बत्तख चूजा वितरित किए गए। विधायक ममता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। गोला प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत आयोजित पशु वितरण कार्यक्रम में विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 33 लाभुकों के बीच बकरियां एवं बत्तख चूजा का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ताकत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पशुपालन केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने लाभुकों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का सही उपयोग कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं और पशुपालन को आय का स्थायी स्रोत बनाएं। बकरी पालन और बतख पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला रोजगार बनकर उभर रहा है।

इससे महिलाओं और युवाओं को भी घर के आसपास ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। जिससे पलायन पर रोक लगेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सुधा वर्मा, उप प्रमुख विजय ओझा, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, बैटूल कला मुखिया जाकिर अख्तर सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।