आजसू नेताओं ने सौंपी चंदे की राशि
सवाद सूत्र गोला(रामगढ़) गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी के नि
सवाद सूत्र, गोला(रामगढ़) : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश में शुक्रवार को आजसू नेताओं का दल गोला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में भ्रमण किया। पूजा पंडालों में भ्रमण के साथ ही आजसू परिवार का यह दल पूजा समितियों को पूजा के लिए सहयोग राशि दिया। साथ ही उनकी और उनके गांव की समस्याओं से अवगत होते हुए माता के दरबार में माथा टेका। आजसू परिवार का एक दल जीप सदस्य कपिलदेव मुंडा, दिनेश कुमार महतो, मिथिलेश महतो, नव कुमार महतो, चंद्रशेखर महतो, राज मोहन महतो, दूसरे दल में प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो के नेतृत्व में दिनेश महतो और तीसरे दल में आजसू गोला प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव, गोविद मुंडा, महेश महतो, दीनू गोस्वामी, जयप्रकाश महतो, राजेश महतो उर्फ फंटूश, लाल मोहन महतो, सिकन्दर शर्मा, मुकेश महतो आदि पूजा पंडालों में भ्रमण कर चंदा राशि सौपा।