Move to Jagran APP

सीबीएसई क्लस्टर लेबल-थ्री एथलेटिक्स मीट आज से

फोटो 01 डीएवी मैदान में तैयारियों का जायजा लेते डीएवी प्राचार्य व अन्य । संवाद सूत्र चितरपुर रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर लेबल थ्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन शनिवार की सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि एसपी प्रभात कुमार व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा जीएम आलोक कुमार डीएवी हजारीबाग जोन की क्षेत्रीय पदाधिकारी उर्मिला सिंह द्वारा संयुक्त रूप से करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी रजरप्पा की मेजबानी में की जा रही है। डीएवी के प्राचार्य एचके झा ने बताया कि आयोजन को लेकर डीएवी ग्राउंड को दुरुस्त किया गया है। ट्रैक आदि बनाने का कार्य लगभग पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में झारखंड व बिहार के 1

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:54 PM (IST)
सीबीएसई क्लस्टर लेबल-थ्री एथलेटिक्स मीट आज से
सीबीएसई क्लस्टर लेबल-थ्री एथलेटिक्स मीट आज से

संवाद सूत्र, चितरपुर : रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय  सीबीएसई क्लस्टर लेबल थ्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया जा रहा है।  इसका उद्घाटन शनिवार की सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि एसपी प्रभात कुमार व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा जीएम आलोक कुमार, डीएवी हजारीबाग जोन की क्षेत्रीय पदाधिकारी उर्मिला सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी रजरप्पा की मेजबानी में की जा रही है। डीएवी के प्राचार्य एचके झा ने बताया कि आयोजन को लेकर डीएवी ग्राउंड को दुरुस्त किया गया है। ट्रैक आदि बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।   प्रतियोगिता में झारखंड व बिहार के 180 स्कूलों के लगभग 2000 प्रतिभागी लेंगे।

prime article banner

----

कई स्कूलों के खिलाड़ी पहुंचे रजरप्पा तीन दिवसीय  सीबीएसई क्लस्टर लेबल थ्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में  झारखंड व बिहार के  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त  180 स्कूलों के लगभग 2000 प्रतिभागी  भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को कई विद्यालयों के खिलाड़ियों का रजरप्पा आना शुरू भी हो गया था। डीएवी स्कूल में सभी के रहने व खाने की उचित व्यवस्था की गई है।

------ 

कई तरह के इवेंट का होगा आयोजन  एथलेटिक्स चैंपियनशिप तीन केटेगरी अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 में आयोजित किया गया है। इसमें 100 मी दौड़, 200 , 400, 800, 3000 मी दौड़, जैबलिग थ्रो, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड़ में 100, 4 गुणा 400 सहित कई तरह के इवेंट किये जायेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.