कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाल जताया आक्रोश
विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ़ झारखंडके बैनर तले शुक्रवार की शाम।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ़ , झारखंडके बैनर तले शुक्रवार की शाम कश्मीरी पंडित अजय पंडित की निर्मम हत्या के विरोध में सदस्यों ने आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर व कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण विरोध जताया। इस दौरान सदस्यों ने घटना की तीव्र निदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ़्तार करने व उन्हें मृत्युदंड देने की मांग सरकार से की। रामगढ़ ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश महासचिव विनोद कुमार मिश्रा, अनुज तिवारी, कृष्ण मणिनाथ मिश्रा, सुरेंद्र पांडे, अरुण बनर्जी, संदीप शर्मा, संजय तिवारी, मनीष पांडेय, मनोज पांडेय, अवधेश तिवारी, अजय मिश्रा, विजय ओझा, मौजूद थे।