Move to Jagran APP

भाजपा ने चार सूत्री मांग को लेकर गिद्दी प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) भाजपा डाड़ी प्रखंड ने चार सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 05:47 PM (IST)
भाजपा ने चार सूत्री मांग को लेकर गिद्दी प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना
भाजपा ने चार सूत्री मांग को लेकर गिद्दी प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : भाजपा डाड़ी प्रखंड ने चार सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। हेमंत सोरेन की सरकार ने बीते एक साल में लूट-खसोट, ट्रांसफर-पोस्टिग, खनिज, पत्थर, बालू की तस्करी में जुटी हुई है। साथ ही धान खरीद पर भी रोक लगा दी है। हेमंत सोरेन के कार्यकाल में गरीब भूखे मर रहे हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। कोरोना काल की दु‌र्व्यवस्था के कारण मजदूर रोजगार के लिए पलायन कर रहे है। प्रदेश में बिचौलियों का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रखंड, अंचल व थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार पंचायत चुनाव को टाल कर गांव के विकास के पैसे को भी लूटने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री के जनता के हित में लाए कार्यों को बंद कर रही है। भाजपा हेमंत सोरेन के मजदूर-किसान विरोधी नीति व भ्रष्टाचार के बढ़ावा के खिलाफ हल्ला बोल दी है। सभा के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल के नाम डाड़ी बीडीओ को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, बालू घाटों की निलामी सुनिश्चित हो और निलामी प्रक्रिया पूरी होने तक स्थानीय निर्माण के लिए स्थानीय लोगों को बालू उठाने की छूट दें, धान खरीद सरकारी स्तर पर अविलंब शुरू हो, थाना, प्रखंड व अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार मुक्त हो और आम जनता की समस्या त्वरित निष्पादन किया जाए शामिल है। सभा को चंद्रनाथ भाई पटेल, हुकुमनाथ महतो, सेवालाल महतो, अमित साव, राजदीप प्रसाद, कुमेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो, सर्वेश सिंह, गुलचंद महतो, नमिता कुमारी आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष वकील कुमार महतो व संचालन सतीश सिंह ने किया। मौके पर बंसत प्रजापति, सुरेश केशरी, प्रितलाल महतो, युगलकिशोर महतो, नकुल महतो, नागेश्वर पटेल, दिलीप भोक्ता, तुलसी महतो, अमृत कुमार, भोला महतो, हसनैन अंसारी, दशरथ महतो, उमेश प्रकाश सिंह, नागेश्वर महतो, बिहारी महतो, जयलाल महतो, अभिषेक राज, सकलदेव महतो, प्रभा देवी, रामनाथ महतो, खेमलाल यादव, चंदन सिंह, रंजीत सिंह, विक्रम महतो, अंगद महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.