भाजपा भुरकुंडा मंडल की बैठक
भाजपा भुरकुंडा मंडल कमेटी की बैठक बुधवार को सुंदरनगर पंचायत सचिवालय में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 10:20 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, भदानीनगर : भाजपा भुरकुंडा मंडल कमेटी की बैठक बुधवार को सुंदरनगर पंचायत सचिवालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नारायण चन्द्र भौमिक मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता शैलेंद्र कुमार व संचालन सतीश मोहन मिश्रा ने किया। मौके पर संगठन की मजबूती पर बल देते हुए सरकार की लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही कई। मौके पर हरिनारायण साहनी, संजीव कुमार बाबला, जगतार सिंह, देवेन्द्र सिंह, संतन सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें