Move to Jagran APP

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा (5

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 07:26 PM (IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा (58 वर्ष) का रविवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास में रविवार की रात उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद परिजन इलाज के लिये रांची रोड स्थित होप हास्पिटल ले गए। जहां  चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अविवाहित अमरजीत सिंह छाबड़ा वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। छात्र जीवन से ही वे जनसंघ से जुड़े रहे। उन्होंने अपना जीवन भाजपा के साथ ही बीता दिया। उनके निधन की खबर सुनकर सुबह से ही आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर करीब तीन बजे उनके आवास से निकाली गई। पहले उनके पार्थिव शरीर को भाजपा जिला कार्यालय ले जाया गया। जहां भाजपाईयों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनके शव को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया। जहां से भाजपाई उन्हें कांधा देते हुए दामोदर नदी घाट तक ले गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अमरजीत सिंह छाबड़ा के निधन पर सिख समाज, भाजपाइयों व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

loksabha election banner

-----------------

अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला कार्यालय में दिवगंत नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा के अंतिम दर्शन को लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने भाजपा का ध्वज अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरा इलाका अमरजीत छाबड़ा अमर रहे के उदघोष से गूंजता रहा। जिला कार्यालय में नम आंखों से कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जिला कार्यालय में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, नारायण चंद्र भौमिक, कुमार महेश सिंह, डॉ. संजय सिंह, अविनेश सिंह, राजू चतुर्वेदी, डॉ. संजय कुमार सिंह(पतरातु), इला रानी पाठक, बसंत मित्तल, रंजन कुमार सिंह, रणंजय कुमार, अमरेंद्र गुप्ता, रंजीत पांडेय, उमेश प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, अभय कुमार सिन्हा, सुबोध सिंह, हरिनारायण साहनी, दिनेश प्रसाद,जगेशर प्रजापति, सहदेव ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, संतराज पासवान, मनोज सिंह, रवींद्र प्रसाद शर्मा, महेश चौधरी, सुनील वर्णवाल, आनंद बेदिया, दिलीप सिंह, जगदीश शर्मा, अजय शर्मा, विजय जायसवाल, नमेन्द्र चंचल, रोबिन गुप्ता, संतोष साह, उपेंद्र वर्मा, वरुण सिंह, प्रवीण कुमार सोनू,जगतार सिंह, सन्नी कुशवाहा, अशोक कुमार, अरुण साहु, मणिशंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, नीरज प्रताप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राकेश कुमार, भीम सेन चौहान, नंदलाल महतो, दिनेश पाठक, पंकज कुमार ,किशोरी खेतान, रवि कुमार सिन्हा, प्रेम विश्वकर्मा, सुदेश गुप्ता, अनिल कुमार राय, पंकज साह, संजय सिंह, संतोष गुप्ता, शक्ति सिंह, सागर भारती, शैलेंद्र कुमार, छठी लाल प्रसाद, बासु प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किये।

----------------

सांसद चंद्रप्रकाश ने भी दु:ख व्यक्त किया 

सांसद चंद्र प्रकाश  चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि अमरजीत सिंह छाबड़ा मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनसे मिलना-जुलना होता रहता था। अब भले ही हमारे बीच नहीं है, मगर वह हमें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.