Move to Jagran APP

खराब हो गया है शहर का माहौल, पुलिस निष्क्रिय : भाजपा

रामगढ़ : शहर का माहौल खराब हो गया है। माफिया तत्वों का राज चल रहा है। शहर के अंदर भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। रामगढ़ थाना पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:48 PM (IST)
खराब हो गया है शहर का माहौल, पुलिस निष्क्रिय : भाजपा
खराब हो गया है शहर का माहौल, पुलिस निष्क्रिय : भाजपा

रामगढ़ : शहर का माहौल खराब हो गया है। माफिया तत्वों का राज चल रहा है। शहर के अंदर भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। रामगढ़ थाना पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय है। सूचना देने के बाद भी पुलिस फोन नहीं उठाती है। पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही सोमवार की रात को शहर के अंदर टीवी चैनल के पत्रकार के घर पर असमाजिक तत्चों ने हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा नेता वरुण ¨सह पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस की मिलीभगत से ही शहर में गुंडाराज कायम हो गया है। यह बातें मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कही। घटना को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नेहरू रोड, श्रीकृष्णा पुरी व धंधारपोखर मुहल्ले पहुंचकर पीड़ित परिवार व मुहल्ले के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में एक आपात बैठक बुलाकर घटना की घोर ¨नदा की गई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता कर जिलाध्यक्ष असामाजिक तत्वों ने मुहल्ले में हमला कर अशांत वातावरण बना दिया है। दर्जनों वाहनों की तोड़-फोड़ कर घर में घुसकर एक घंटे से अधिक समय तक उपद्रव मचाया गया। पुलिस को सूचना दिए जाने के एक घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। जांच में यह बात भी सामने आई कि थाना प्रभारी सहित कई वरीय अधिकारियों ने सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं किया। पत्रकार विनीत शर्मा पर रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट पता चलता है कि कहीं न कहीं गुंडा व माफिया तत्वों के साथ रामगढ़ थाना पुलिस की मिलीभगत है। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा व भाजपा जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने कहा कि भाजपा इस घटना की घोर ¨नदा व भ‌र्त्सना करती है। कहा कि असामाजिक तत्वों ने पूरे मुहल्ले में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। कहा कि पत्रकार विनीत शर्मा ने अपने चैनल के माध्यम से शहर में नकली व अवैध शराब के कारोबार को उजागर किया। इससे से बौखलाकर पुलिस की मिलीभगत से माफिया व गुंडा तत्वों ने इस तरह का नंगा नाच किया। पुलिस कहीं न कहीं माफिया तत्चों से मिले हुए हैं। इसकी जांच करने व कांड में शामिल नामजद आरोपितों को गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर बुधवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी ने मिलेगा। 12 घंटे के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अमरजीत ¨सह छाबड़ा ने कहा कि पत्रकार व भाजपा नेता पर हमला गंभीर मामला है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर की जाएगी। प्रेस वार्ता में सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, रवीेंद्र शर्मा, उमेश प्रसाद, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, हरिनारायण साहनी, दिनेश प्रसाद, आसिफ एकबाल, महेंद्र प्रजापति, संतराज पासवान, सहदेव ठाकुर, सुबोध ¨सह, ऋषिकेश ¨सह, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.