खिड़की तोड़कर घर में लगाई आग, महिला व बच्ची झुलसी
पतरातू थर्मल : पीटीपीएस जनता नगर के आवास संख्या डीएन 27 में मंगलवार की मध्य रात अज्ञात लोगों द्वा
पतरातू थर्मल : पीटीपीएस जनता नगर के आवास संख्या डीएन 27 में मंगलवार की मध्य रात अज्ञात लोगों द्वारा खिड़की तोड़कर आग लगा दिया गया। इस घटना में कमरे में सोई हुई संजना देवी (30 वर्ष पति स्व श्याम सुंदर मुंडा) व आठ वर्षीय संजना की पुत्री लक्ष्मी दोनों झुलस गईं। इस संबंध में संजना ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग तीन बजे अज्ञात लोगों ने पहले से क्षतिग्रस्त खिड़की को तोड़कर पहले पेट्रोल फेंका गया इसके बाद आग लगा दी गई। घटना के दौरान संजना व लक्ष्मी दोनों एक साथ एक बेड़ पर चेहरा ढक कर सोऐ थे। आग की बदबू आने के बाद जैसे ही संजना ने चेहरे पर से कंबल हटाया उसका पूरा चेहरा झुलस गया। उसने फौरन पूरे बिस्तर को बेड़ से नीचे गिराया। इस दौरान संजना के हाथ झूलस गए। वहीं बेटी लक्ष्मी का भी हाथ पूरी तरह से जख्मी हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा संजना व लक्ष्मी को प्रखंड चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पतरातू पुलिस ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना के आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई करेगी