आजसू स्वाभिमान पद यात्रा की मांडू से होगी शुरुआत
रामगढ़ : जिला आजसू पार्टी की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हु
रामगढ़ : जिला आजसू पार्टी की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव हाजी रफीक अनवर, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, केंद्रीय सचिव इंतेखाब आलम, तिवारी महतो, केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो मौजूद थे।
बैठक में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन से स्वराज स्वाभिमान पद यात्रा का शुभारंभ मांडू विधानसभा के डाड़ी ब्लाक के हेसालांग गांव से होगा। पदयात्रा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो की अगुवाई करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुदेश कुमार महतो रात्रि विश्राम कार्यकर्ता के घर पर ही करेंगे। मांडू विधानसभा में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश तीन दिन व तीन रात रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक अक्टूबर को सुदेश महतो शाम पांच बजे मांडू प्रखंड पहुंचेंगे। उनका स्वागत बुढ़ाखाप, पैंकी, पोचरा, दिगवार, एवं बोंगावार के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। दो अक्टूबर को पदयात्रा का शुभारंभ सुबह आठ बजे से हेसा लौंग से करते हुए सेनेगढ़ा, रोचांग, कोदवे, शमी टोला, बलसगरा, हुआग, कठरेवा, केरीबंदा, बीस माइल, मांडू डीह, मांडू चट्टी, गरगली होते हुए मांडू चट्टी में समापन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। पुन: तीन अक्टूबर को सुबह आठ बजे प्रस्थान करेंगे। इसमें चरही में स्वागत एवं पूर्व प्रमुख स्व. जयवीर महतो के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद टाटी झरिया में स्वागत एवं विष्णु गढ़ चौक से पदयात्रा प्रारंभ होकर नवादा, बनासो, अलच जाम, सिरय, गालोबार, चान्हो में फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम विष्णुगढ़ में करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय साहू ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा ने किया।
----------------
बैठक में ये थे शामिल
रामगढ़ : बैठक में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें एम रहमान, चंद्रमणि देवी, संतोष मानकी, नीरज मंडल, उत्तम पासवान, दिनेश महतो, अनुज तिवारी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, किशुन महतो, दिलीप दांगी, गुड्डू ¨सह, ¨पकू चौधरी, हेमलाल महतो, अराधना राज, कैलाश रजक, सुलेंद्र कुमार मुंडा, माधवी देवी, राजेंद्र नायक, हरिरत्नम साहू, हकीम, लालचंद महतो, गो¨वद मुंडा, मदन महतो, ¨वदेश बेदिया, ममता देवी, सगीर अहमद, योगेंद्र महतो, एजाज अहमद, बलराम महतो, भुनेश्वर महतो, नयुम खान, तरुण गिरि, संतोष महतो, सनाउल्लाह, पंकज वर्णवाल, तनवीर आलम, मिन्हाज अंसारी, कुलदीप वर्मा, राजेंद्र महतो, बबलू करमाली, प्रकाश महली, मनोज मोंटी, लाल मोहन बेदिया, दिलीप महतो, बलबीर प्रजापति, आशा देवी, सुराली महतो, रंजीत महतो, पवन यादव, मुकेश ¨सह, ¨चटू महतो आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।