रामगढ़ के पतरातू डैम में डूबने से रांची के युवक की मौत Ramgarh News
Jharkhand. रामगढ़ के पतरातू डैम में डूबने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक रांची का रहने वाला था।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 05:16 PM (IST)
रामगढ़, जेएनएन। रामगढ़ के पतरातू डैम में डूबने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक रांची का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवक नहाने के लिए पतरातू डैम में उतरा। इसके बाद वह डूबने लगा। युवक अपने दोस्तों के साथ डैम घूमने के लिए गया था। डूबने के बात नाविक की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही युवक के दोस्त उसकी लाश को कार में लेकर रांची की ओर चले गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें