रिटायर्ड कर्मी का 30 हजार लेकर उचक्का फरार
चंदवा : रिटायर्ड रेलवे गैंग मैन के 30 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार हो गया। मिली जानकार
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 04:46 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 04:46 PM (IST)
चंदवा : रिटायर्ड रेलवे गैंग मैन के 30 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ महतो (पांडेयपुरा, मक्का, जांबांग) शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 30 हजार रुपये निकाला। पैसे निकाल वह एसबीआइ बैंक से सटी गली में किसी काम से अंदर चला गया। वापस लौटने के क्रम में वहां लगे नल में धोने के लिए अपने थैले को रखा। हाथ धोकर जब तक वह वापस लौटता रुपये
से भरा थैला गायब हो चुका था। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची मगर कहीं पता नहीं चल पाया। कयास लगाया जा रहा है कि उचक्का पहले से उसके पीछे था। मौका मिलते ही वह रुपयों की थैली लेकर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें