Move to Jagran APP

झारखंड: रामगढ़ में RPF जवान ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत

Jharkhand. बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में शराब के नशे में धुत आरपीएफ जवान ने दूध नहीं देने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:34 AM (IST)
झारखंड: रामगढ़ में RPF जवान ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत
झारखंड: रामगढ़ में RPF जवान ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत

बरकाकाना (रामगढ़), जेएनएन। रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह ने एक रेलकर्मी के परिवार के पांच लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी। सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां रेलकर्मी अशोक राम की पत्नी लीला देवी की मौत हो गई। बाद में रेलकर्मी अशोक की रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई।

loksabha election banner

रेलकर्मी की गर्भवती बड़ी पुत्री मीना देवी की इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। इधर, हत्यारे जवान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल के सामने एनएच 33 को जाम कर दिया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था। आरपीएफ जवान की गोली से रेलकर्मी अशोक राम की मंझली पुत्री सुमन देवी, पुत्र संजय राम उर्फ चिंटू गंभीर रूप से घायल हैं।

दोनों को रांची रोड स्थित होप अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन में पोर्टर के रूप में कार्यरत थे। मृतक लीला देवी रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी के रूप में कार्य करती थीं।

  • रेलकर्मी अशोक राम, उनकी पत्नी और गर्भवती विवाहिता पुत्री की गई जान
  • मृतक रेलकर्मी अशोक राम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन पर पोर्टर के रूप में थे कार्यरत
  • मृतक लीला देवी रामगढ़ डीसी कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी का काम करती थीं
  • एक पुत्री व पुत्र की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजे गए

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
सूचना पाकर रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार बरकाकाना स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को देखने के लिए होप अस्पताल गए। इधर, रेलकर्मी अशोक राम के घर को पुलिस ने सील कर दिया है। आरोपित आरपीएफ के जवान को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

दूध नहीं बचने की बात कहने पर चलाने लगा गोली
घायल रेलकर्मी के पुत्र संजय राम व छोटी पुत्री प्रियंका कुमारी ने पुलिस को बताया कि आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर रात में करीब सवा आठ बजे उनके घर में दूध मांगने आया। पिता ने कहा कि दूध नहीं बचा है। इसी बात पर आरपीएफ जवान ने गाली-गलौच करते हुए गोलियां चलाने लगा। छोटी पुत्री प्रियंका ने बताया कि दोनों बहनें रसोई में थीं, गोली की आवाज सुनने पर दुबक गईं।

उन्‍होंने देखा कि आरपीएफ का जवान पवन उसके परिवार के लोगों पर गोलियां चला रहा है। घटना के बाद पूरे रेलवे कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडपीपीओ प्रकाश चंद्र महतो रेलवे अस्पताल पहुंचे और घटना के बाबत लोगों से पूछताछ की। पांचों घायलों को रेलवे अस्पताल बरकाकाना लाया गया। यहां रेलकर्मी की पत्नी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल लाया गया। यहां पहुंचते ही रेलकर्मी की मौत हो गई थी। बाद में गर्भवती विवाहिता पुत्री मीना देवी की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।

प्रारंभिक जांच में आरपीएफ जवान द्वारा घर में घुसकर गोली चलाने की जानकारी मिली है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। रेलकर्मी के घर को सील कर दिया गया है। घटना के सही कारणों को पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ जारी है। - प्रभात कुमार, एसपी, रामगढ़। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.