प्रेम नगर में 126 घरों को किया गया सील
प्रेम नगर में 126 घरों को किया सील किया गया स्क्रीनिग सैनिटाइज संवाद सूत्रमांडू प्रखंड के प्रेमनगर स्थित सरकारी क्वारंटाइन में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्
संवाद सूत्र,मांडू : प्रखंड के प्रेमनगर स्थित सरकारी क्वारंटाइन में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीसी संदीप सिंह व एसपी प्रभात कुमार के साथ अधिकारियों की टीम रविवार को प्रेम गर पहुंची। टीम में डीसी व एसपी सहित डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीएम कृति श्री, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, एमओआईसी डॉ. अशोक राम समेत कई पदाधिकारी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचकर भवन को सैनिटाइज कराया। इस दौरान अधिकारियों ने घोषित कंटोनट जोन प्रेमनगर कॉलोनी के करीब 126 क्वार्ट को सील किया। अधिकारियों ने कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हर हाल में शारीरिक दूरी अनुपालन करने की अपील की। जिला प्रशासन की टीम ने पिडरा क्वारंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
----
डोर-टू-डोर हुई थर्मल स्क्रीनिग
सीएचसी मांडू के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अशोक राम के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम ने प्रेम नगर के सभी 126 क्वार्टरों में डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों का थर्मल स्क्रीनिग किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार के सदस्यों के बीच सर्दी खांसी व बुखार की जानकारी ली। जांच के क्रम में चिकित्सकों को एक भी सिपटम नहीं मिला। मौके पर डॉ. कविता सुधाकर, डॉ. बीएन दुबे, पर्यवेक्षक कंचन पाठक, सहिया यशोदा देवी, दशमी देवी, रीता टॉपो, संगीता देवी, अर्चना कुमारी आदि मौजूद थे।