जिला प्रशासन की सख्ती से मांडू में सरेंडर किए 100 राशन कार्ड
उपायुक्त रामगढ़ के निर्देश पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस ।
संवाद सूत्र, मांडू : उपायुक्त रामगढ़ के निर्देश पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस द्वारा अवैध रूप से राशन का उठाव कर रहे लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से प्रखंड में अवैध रूप से अनाज उठा रहे लोगों में दहशत का माहौल हैं। कार्रवाई से भय होकर लोग स्वत: अपना राशन कार्ड एमओ ऑफिस में जमा करवा रहे हैं। गुरुवार को मांडू प्रखंड में करीब 100 राशन कार्ड सरेंडर किया। वहीं कई ऐसे लोग हैं, जो सरेंडर करने का मन बनाते हुए प्रखंड में पूछताछ करते देखे गए। प्रखंड में आए कई ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के गांवों में अगर सघन जांच हुई तो करीब 40 प्रतिशत राशन कार्ड निरस्त होगा। और कई सफेदपोश बेनकाब होंगे। प्रखंड पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। अगर ईमानदारी से डीलर और पंचायत प्रतिनिधि प्रशासन का साथ दे तो गांवों में एक भी अवैध कार्डधारी नहीं रहेंगे। वहीं कई डीलर ऐसे भी है, जो मन ही मन अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत सुखी संपन्न लोगों की सूची बनाने में जुट गए हैं।