Move to Jagran APP

धारदार हथियार से मारकर युवक को किया घालय, रिम्स रेफर

सगालीम : मनातू थाना क्षेत्र के भीतडिहा गांव निवासी सोहराय यादव पर अपराधियों ने तेज धारदार से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सोहराय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में सोहराई यादव को तत्काल मनातू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:20 PM (IST)
धारदार हथियार से मारकर युवक को किया घालय, रिम्स रेफर
धारदार हथियार से मारकर युवक को किया घालय, रिम्स रेफर

सगालीम : मनातू थाना क्षेत्र के भीतडिहा गांव निवासी सोहराय यादव पर अपराधियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में सोहराय गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल मनातू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया। मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सोहराई को रांची रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सोहराई का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है। घायल सोहराई का स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि इस घटना में 5 से 7 अपराधियों में घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सोहराई यादव अपना खेत का पटवन कर देर शाम घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर तेज धारदार हथियार वार कर दिया। हमले के बाद सोहराई यादव बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। अपराधियों ने सोहराई की मरा समझकर कर घटनास्थल से भाग गए। बाद में ग्रामीणों ने सोहराई को खून से लथपथ पर जमीन पर गिरा देखा। इसके बाद ग्रामीण व परिजन ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए मनातू स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से मेदिनीनगर भेज दिया गया। वहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया। मनातू थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सोहराय यादव देर रात करीब आठ बजे अपने खेत में पटवन करने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में उसी गांव के कइ्र लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। भाई ने बताया कि गांव के तालाब में मछली डालने को ले सोहराई का गांव के लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर करवाई में जुट गई है। कहा कि इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.