डायन बताकर महिला की पिटाई, घर में आग लगाने का प्रयास
बच्चा को जिंदा करने को कहने लगे। सलिक चौधरी भद्दी भद्दी गाली देने लगा। घर में आग लगाने की बात कहने लगा। महिला की आवाज सुनकर गांव के कई लोगो ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची।
हैदरनगर (पलामू) संवाद सूत्र। हैदरनगर थाना के कबरा गांव की एक महिला व उसकी बेटी को डायन बताकर महिला चंद्रावती देवी पिटाई कर दी गई। संजय चौधरी की पत्नी चंद्रावती ने मंगलवार को हैदरनगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें महिला ने कहा है कि को 15 अक्टूबर की सुबह छह बजे डायन बता कर उसकी पिटाई की गई। बताया कि गांव के सलिक चौधरी पिता शिव गोविंद चौधरी,सुशील चौधरी पिता सलिक चौधरी, लक्ष्मण चौधरी पिता गणेश चौधरी व मोहन चौधरी ने मृत बच्चा की लाश को खाट पर ले जाकर उसके घर के सामने रख दिया। डायन बताकर पिटाई करने लगे।
बच्चा को जिंदा करने को कहने लगे। सलिक चौधरी भद्दी भद्दी गाली देने लगा। घर में आग लगाने की बात कहने लगा। महिला की आवाज सुनकर गांव के कई लोगो ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि एसआई नीतीन पोद्दार स्थल पर पहुंच कर बच्चे की लाश को महिला के घर से हटवाया। बता दें की गांव में उक्त महिला के अपने चचेरे परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई। इसका इल्जाम महिला चंद्रावती देवी पर तंत्र विद्या से बच्चा को मारने का लगाया गया।
मृत बच्चे के स्वजन महिला के घर पहुंच कर मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपितों ने महिला पर पहले भी मार पिटाई की थी। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पूर्व में हुई मारपीट मामले में दो आरोपितों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज गया था। बाक्स:महिला ने आवेदन दिया है। घटना 15 अक्टूबर की है।
थ्माना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी महिला को डायन बताकर पिटाई की गई थी। प्राथमिकी हैदरनगर थाना कांड संख्या 16/2022 के तहत दर्ज की गई थी। मार्च 2022 में महिला की पिटाई करने वाले आरोपितों दो आरोपितों को जेल भेजा गया था।