महिला का शव बरामद
सदर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के चैकडैम के निकट से एक महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस उक्त स्थान पर एक जला हुआ शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के चैकडैम के निकट से एक महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं की हो सकी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को उक्त स्थान पर एक जला हुआ शव होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए जलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस हत्या संबंधित सभी बिदुओं पर गहनता से विचार कर रही है।