हैदरनगर देवीधाम मंदिर परिसर के विकास को मिली मंजूरी
देवी धाम मंदिर परिसर का होगा विकास
हैदरनगर देवीधाम मंदिर परिसर के विकास को मिली मंजूरी
संवाद सूत्र, हैदरनगर(पलामू): स्थानीय देवी धाम परिसर में बुधवार को प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह देवी धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर ने की। मौके पर अंचलाधिकारी राजीव नीरज मौजूद थे। बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसमें सर्वसम्मति से मंदिर परिसर में विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। मंदिर परिसर के कई विकास कार्य को मंजूरी दी गई। साथ ही आय व्यय का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया गया। मंदिर गर्भगृह में विराजित देवी मां को उपर करने पर चर्चा की गई। अयोध्या व वाराणसी के विद्वानों से मुलाकात कर स्थान ऊपर करने के लिए विचार के लिए एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया। परिसर में सोलर युक्त लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने कहा कि आय व्यय की प्रक्रिया को पारदर्शी करने की आवश्यकता है।मंदिर के रसीद को पंचायत के मुखिया के पास से समिति के सदस्य रजिस्टर इंट्री के बाद ले। इससे लेन देन पारदर्शी हो सकेगा। बैठक में सचिव राम नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, गुरु प्रताप शाहीदेव, मुखिया कमलेश सिंह,महंथ सुरेंद्र दास त्यागी,अरुण दुबे,उज्ज्वल पांडेय, रत्नेश कश्यप, मनोज तिवारी,अशोक चंद्रवंशी, केपी स्थिति कई सदस्य उपस्थित थे।