वज्रपात से गांव के फुटबॉलर की मौत, चार जख्मी
संवादसूत्रसतबरवापलामू पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में वज्रपात से गांव के मशहूर फुटबा
संवादसूत्र,सतबरवा,पलामू : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में वज्रपात से गांव के मशहूर फुटबॉलर की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। घटना सतबरवा के मानासोती गांव की है। मृतक 30 वर्षीय हरेंद्र कुमार सिंह के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार हरेंद्र, विजय सिंह, मनोज सिंह, कृष्णा सिंह व सुदर्शन सिंह खेत में काम कर रहे थे। अचानक वज्रपात हुआ और इसके बाद पांचों लोग बेहोश होकर खेत में गिर गए। करीब आधा घंटा के बाद एक युवक को होश आया। चार लोगों को खेत में गिरा देख हल्ला किया तो गांव के अन्य लोग खेत में दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने दो लोगों को नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा ले गए। यहां चिकित्सकों ने हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुदर्शन सिंह अस्पताल में भर्ती है। इधर, सरतबवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने वज्रपात से मौत की पुष्टि। बताया गया कि अंत्यपरीक्षण के लिए शव को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।