हेरिटेज स्कूल में मना वेजिटेबल डे
मेदिनीनगर : चियांकी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को विजिटेबल डे मनाया गया। इसमें सब जूनियर वर्ग के बच्चे शामिल हुए। बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद ज्ञान प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकता रही है। इसी के तहत विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में ही कई महत्वपूर्ण बातें सीखते हैं।
मेदिनीनगर : चियांकी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वेजिटेबल डे मनाया गया। इसमें सब जूनियर वर्ग के बच्चे शामिल हुए। बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद ज्ञान प्रदान करना विद्यालय की प्राथमिकता रही है। इसी के तहत विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे खेल-खेल में ही कई महत्वपूर्ण बातें सीखते हैं। विजिटेबल डे कार्यक्रम में एलकेजी के बच्चे शामिल हुए। इसमें श्रुति रंजन व निखिल कार्यक्रम की प्रस्तुति की। दिव्यांक तिवारी तथा आराध्या एवं ग्रुप ने हिन्दी एवं अंग्रेजी में कविता पाठ किया। कुछ बच्चों ने विभिन्न सब्जियों का रोल निभाते हुए उसके लाभ के बारे में बताया, तो वहीं कुछ बच्चों ने विभिन्न सब्जियों से श्रृंगार करते हुए रैम्प-वाक भी किया। कार्यक्रम में जाह्नवी, अनन्या, तनिष्का, आरोही, सियॉन ¨मज व कार्तिक ने भी प्रस्तुति की। अन्य वर्ग के बच्चे व शिक्षकों ने बच्चों का प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीजू जोसफ के अलावा विद्यालय के शिक्षक व बच्चे शामिल थे।