Move to Jagran APP

पति की लंबी उम्र की कामना को ले सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

लेस्लीगंज अमर सुहाग की कामना को ले लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र की सुहागिनों ने शुक्रवार को वटवृक्ष की पूजा की। गांव गांव में महिलाओं ने झुंड की शक्ल में नजदीक के वट वृक्ष के पास गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 05:36 PM (IST)
पति की लंबी उम्र की कामना को ले सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा
पति की लंबी उम्र की कामना को ले सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

संवाद सूत्र, लेस्लीगंज : अमर सुहाग की कामना को ले लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र की सुहागिनों ने शुक्रवार को वटवृक्ष की पूजा की। गांव गांव में महिलाओं ने झुंड की शक्ल में नजदीक के वट वृक्ष के पास गई। जहां पारंपरिक रीति रिवाज के साथ वट सावित्री की पूजा हुई। कहीं भीड़ का हुजूम तो कहीं शारीरिक दूरी बनाते हुए महिलाओं को  पूजा करते हुए देखा गया। लेस्लीगंज के जगतपुर मोड़ पर  बड़ी संख्या में सुहागन महिलाएं शारीरिक दूरी बनाते हुए पूजा की। यहां पर जगतपुरवा,  कमल केडिया, दीदीरी, गोराडीह, राजोगाड़ी, कुराईन पतरा आदि गांव से समय अंतराल पर  व्रती  आती गईं, जहां पंडित पंकज मिश्रा उर्फ मंटू बाबा के द्वारा सभी को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया।  इस दौरान सुहागन महिलाएं वट वृक्ष के तना में 108 बार कच्चा सुत लपेटकर अमर सुहाग की कामना की। मौके पर पंडित पंकज मिश्रा के द्वारा वट सावित्री  पर्व की महता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने व्रतियों को सत्यवान सावित्री की कहानी सुनाई। बताया कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु होती है। इसी तरह लेस्लीगंज पुराना ब्लॉक परिसर, पथरही, कुंदरी, मुंदरिया, पहाड़ी, भकाशी आदि गांव में सुहागन महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ वट सावित्री की पूजा की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.