Move to Jagran APP

झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, गरीब रथ से कटकर 3 की मौत; मरने वालों में 2 महिलाएं-एक किशोरी Palamu News

Jharkhand. सोमवार की सुबह दो महिलाएं व एक किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गरीब रथ गुजरी। इसी की चपेट में तीनों आ गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 02:38 PM (IST)
झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, गरीब रथ से कटकर 3 की मौत; मरने वालों में 2 महिलाएं-एक किशोरी Palamu News
झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा, गरीब रथ से कटकर 3 की मौत; मरने वालों में 2 महिलाएं-एक किशोरी Palamu News

पलामू, जासं। झारखंड के पलामू में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लालगढ स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन लोगाें की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला व एक किशोरी शामिल हैं। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम का माहौल है, वहीं धनबाद रेल मंडल के अधीन इस स्‍टेशन पर भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। बताया गया है कि गरीब रथ ट्रेन से कटकर इन सभी तीन लोगों की मौत हुई है।

loksabha election banner

अब तक की जानकारी के मु‍त‍ाबिक पलामू जिला के लालगढ स्टेशन के पास सोमवार की सुबह दो महिलाएं और एक किशाेरी, जो शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, उनकी कटकर मौत हो गई। इस दौरान वहां से गरीब रथ ट्रेन गुजरी। इसकी चपेट में आने से दो महिला व एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दोनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं। 32 वर्षीय राधिका देवी, 22 वर्षीय  सरिता देवी  व  राधिका की 13 वर्षीय पुत्री  रिचा कुमारी ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव में मातम है।

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सरिता देवी पांच माह की गर्भवती थी। बताया जाता है कि लालगढ़ गांव ओडीएफ हो चुका है। मुखिया अनीता देवी ने कहा कि पूरा पंचायत ओडीएफ हो चुका है। प्रभावित परिवार के घर में शौचालय भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.