Move to Jagran APP

नाबालिग के दोनों अपहरणकर्ता नोएडा से गिरफ्तार, लड़की बरामद

नौडीहा,पलामू: पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से 15 दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने नोएडा से बरामद कर लिया। दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर केंद्रीय कारा भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:14 PM (IST)
नाबालिग के दोनों अपहरणकर्ता नोएडा से गिरफ्तार, लड़की बरामद
नाबालिग के दोनों अपहरणकर्ता नोएडा से गिरफ्तार, लड़की बरामद

नौडीहा (पलामू) : पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से 15 दिन पूर्व अपहृत लाबालिग लड़की को पुलिस ने नोएडा से बरामद कर लिया। दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर केंद्रीय कारा भेज दिया। पकड़े गए आरोपितों में नौडीहा थाना क्षेत्र के सरइडी गांव निवासी लखन राम का पुत्र पंकज कुमार व शाहपुर गांव निवासी कृष्णा पासवान का पुत्र संदीप कुमार है। दोनों ने फिरौती के लिए लड़की का अपहरण किया था। इस संबंध में नौडीहा थाना प्रभारी सपन महतो ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उनलोगों ने लड़की को फोन कर कहा कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है। वह किसी को बताए बिना एक लाख रुपया लेकर निर्धारित जगह पहुंचे। लड़की घर से 30 हजार रुपये लेकर जैसे ही पहुंची, दोनों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसे पहले बिहार के डूमरिया और बाद में गया रेलवे जंक्शन ले गए। वहां से ये दोनों लड़की को लेकर दिल्ली के नोएडा सेक्टर 63 पर पहुंचे। वहां एक कमरा किराया पर लेकर लड़की को छिपाकर रखा। इधर प्रशिक्षु एसआइ शेखर कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कॉल लोकेशन से नोएडा सेक्टर 63 से युवती को बरामद कर लिया। साथ में पुलिस दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर नौडीहा लाई। नौडीहा थाना प्रभारी सपन महतो ने बताया की पुलिस टीम में एसइ सत्येंद्र कुमार, हवलदार पार्वती देवी व आरक्षी ओम प्रकाश शामिल थे। पकड़े गए दोनों अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इन दोनों को मेदिनीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.