सवारी वाहन पलटने से दो की मौत,पांच घायल
मेदिनीनगर , पलामू: पांकी थाना के बरदाग पुल के निकट गुरूवार की रात करीब 9 बजे सवारी गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में सुशीली उरांव व ब्रम्हदेव उरांव का नाम शामिल है। सभी घायलों को इलाज
मेदिनीनगर , पलामू : पांकी थाना के बरदाग पुल के निकट गुरुवार की रात करीब 9 बजे सवारी गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में सुशीली उरांव व ब्रह्मदेव उरांव शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पांकी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सभी किराए के सवारी वाहन में मनिका से पाटन लौट रहे थे। दोनों मृतक व सभी पांच घायल लोग पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को बरामद किया। इससे पूर्व ग्रामीण घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई भी घायल सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है।