हैदरनगर प्लसटू उवि में कटा हरा पेड़
हुसैनाबाद हैदरनगर ़2 उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गंगा अग्रवाल के मौखिक निर्देष पर आधा दर्जन हरे पेड़ को काट डाला गया।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हैदरनगर ़2 उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गंगा अग्रवाल के मौखिक निर्देश पर आधा दर्जन हरे पेड़ को काट डाला गया। पेड़ काटने की अनुमति न तो अंचल पदाधिकारी को आवेदन देकर निर्देश प्राप्त किया गया न ही वन विभाग के किसी भी पदाधिकारी का निर्देश लिया गया। एक तरफ झारखंड सरकार ही नहीं पूरे केंद्र सरकार पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगवाने का कार्य कर रही है। इसी वर्ष 2019 में पलामू के उपायुक्त के निर्देश पर पलामू जिला के कई विद्यालय सहित सार्वजनिक स्थलों पर वृ़क्ष लगाने की मुहिम चलाई गई। वहीं हैदरनगर ़2 उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गंगा अग्रवाल की मनमानी व अड़ियल रवैया से प्रदूषण मुक्त की जगह प्रदूषण युक्त बनाने का शिलशिला जारी है।