TPC उग्रवादियों ने फूंका हाइवा, पुलिस जांच में जुटी Palamu News
पलामू जिला के छतरपुर थाना अंतर्गत मुंकेरी गांव में टीपीसी उग्रवादियों ने हाईवा जला दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 11:41 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 11:41 AM (IST)
पलामू, जेएनएन। पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना में टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्यों ने एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मुनकेरी गांव में हुई है। टीपीसी उग्रवादी संगठन ने सोमवार देर रात को घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में मंगलवार के तड़के पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद छतरपुर थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रवासियों से घटना संबंधित जानकारी ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने कहा कि छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-Pathalgadi Case: कोर्ट की सहमति से ही मुकदमा वापस ले सकती है राज्य सरकार
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें