पलामू में महिला का शव पेड़ से लटका मिला, दो चचेरे भाइयों ने फांसी लगाकर दी जान
suicide. झारखंड के पलामू में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। वहीं, दो चचेरे भाइयों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
पलामू, जेएनएन। पलामू जिला के दो थाने में अलग-अलग मामले में एक महिला समेत तीन लाेगों की मौत हो गई। इसमें महिला का शव पेड़ से लटकता मिला है। दूसरी घटना में दो चचेरे भाइयाें ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार, पलामू के रेहला थाना अंतर्गत जेबी हाई स्कूल के निकट मुनगा के एक पेड़ से लटकता 35 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंची। शव को बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला रेहला थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की बताई जाती है।
इधर, नौडीहा थाना क्षेत्र के चराई टू पंचायत निवासी 45 वर्षीय कारू भुईयां व उसका चचेरा भाई 35 वर्षीय मनोहर भुईयां ने अलग-अल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारू स्व० कृत भुईयां का व मनोहर स्व० व्रत भुईयां के पुत्र थे । ये दोनो चचेरे भाई नें एक ही गांव में अलग- अलग जगहों पर फांसी लगाई है । बताया जाताा है कि घरेलू परिवारिक विवाद में दोनों ने फांसी लगाई है। सूचना मिलते ही नौडीहा थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। दोनों शव बरामद कर पोस्टर्माटम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।