पांकी में हथियार के साथ तीन माओवादी नक्सली धराए
पांकी पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हेड़ुम व मतनाग के जंगलों से कुख्यात वांक्षित माओवादी संदीप यादव उर्फ कैला को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े माओवादियों के पास से 500 चक्र प्रति मिनट क्षमता वाले एक कारबाईन एक मैगजीन व 9 एमएम की 91 जिदा कारतूस बरामद किया गया है। माओवादी मुकेश के खिलाफ पलामू के पांकी व लातेहार के हेरहंज थाना में कई मामले दर्ज है। वहीं इसके सहयोगी शंभू यादव व अजय यादव को भी पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक अजय लिडा ने बताया कि माओवादी संदीप के मतनाग व हेड़ुम जंगलों में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आलोक में पांकी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमण के नेतृत्व में छापेमारी कर उक्त तीनों नक्सलियों को प्रतिबंधित हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू जिला के पांकी पुलिस ने गुप्त सूचना पर हेड़ुम व मतनाग जंगलों से शनिवार को कुख्यात माओवादी संदीप यादव उर्फ कैला को उसके दो सहयोगियों शंभू यादव व अजय यादव के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से आधुनिक हथियार जब्त किए गए हैं। सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े माओवादियों के पास से 500 चक्र प्रति मिनट क्षमता वाला एक कारबाईन, एक मैगजीन व 9 एमएम की 91 जिदा कारतूस बरामद किया गया है। माओवादी संदीप के खिलाफ पलामू जिला के पांकी व लातेहार जिला के हेरहंज थाना में कई मामले दर्ज है। इसके सहयोगी शंभू यादव व अजय यादव को भी पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी। पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिडा ने रविवार को बताया कि संदीप के मतनाग व हेड़ुम जंगलों में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आलोक में पांकी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमण के नेतृत्व में शनिवार को छापेमारी कर उक्त तीनों नक्सलियों को प्रतिबंधित हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बाक्स: बुढ़ा पहाड़ जाकर संगठन में शामिल हुआ था कैला संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : गिरफ्तार माओवादी संदीप यादव लातेहार जिले के बुढ़ा पहाड़ में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। वह 2010 से पांकी व लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था। बाद में माओवादी संगठन से निकलकर उसने जेएलटी नाम से अपना एक अलग दस्ता बना लिया था। वह पलामू जिले के लेस्लीगंज अनुमंडल के थाना क्षेत्रों में व्यपारियों व ठेकेदारों से रंगदारी व लेवी मांगता था। बाद में वह फिर अपने संगठन के साथ माओवादी संगठन में शामिल हो गया। उसने 14 अप्रैल को पांकी के द्वारिका गांव में शंकर साव से रंगदारी मांगने के उद्देश्य से फायरिग की थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। उसके विरूद्ध पलामू व लातेहार जिलों में 17 सीएलए एक्ट, आर्म्स एक्ट व अन्य 10 मामले दर्ज हैं। इसी तरह अजय यादव के विरूद्ध छह व शंभू यादव के खिलाफ एक मामला दर्ज हैं।