Move to Jagran APP

भगवान बुद्ध के विचार से समाज होगा समृद्ध

भगवान बुद्ध का विचार से समाज होगा समृद्ध आएगी शांती लेस्लीगंज में मना भगवान बुद्ध की जयंती

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:30 AM (IST)
भगवान बुद्ध के विचार से समाज होगा समृद्ध
भगवान बुद्ध के विचार से समाज होगा समृद्ध

लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को महात्मा बुद्ध जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता डॉ. अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद व संचालन विनोद राम ने किया। लोगों ने भगवान बुद्ध व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नागेंद्र ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण व पंचशील करा कर किया। इसके बाद कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंबेडकर विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार से समाज समृद्ध होगा व शांति मिलेगी। हमारे देश में सबसे पहले सत्य, अहिसा व समानता का मार्ग महामानव बुद्ध ने ही दिखाया है। बौद्ध कोई धर्म नहीं बल्कि एक थम्म है। इससे हमें प्रकृति के अनुरूप उसके साथ चलने का प्रेरणा मिलती है। जिला से आए नागेंद्र ने कहा कि जो भी अपने जीवन में पंचशील को उतार लेगा उसके अंदर बौद्धिकता स्वत: ही आ जाती है। इस युग में  बाबासाहेब को बुद्ध की श्रेणी में रखा गया है। उनके ज्ञान से बाबा साहेब ने हमें जीना सिखाया है। उन्होंने बौद्ध के पंचशील का वर्णन किया। बताया कि  हमें किसी जीव के साथ हिसा नहीं करनी चाहिए। शिक्षक संजय पासवान, झुबल राम,सुदेश्वर महतो आदि ने भगवान बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि इनका जन्म 563 ईसा पूर्व भारत की धरती पर हुआ था। आज हमारे देश में ही उन्हें मानने वालों की संख्या नग्नय है। विदेशों में कई देश ने बौद्ध धर्म को अपनाया है। धीरे- धीरे अब देश के हर गांव व कोने में बौद्धिक विचार के लोगों की संख्या बड़ी है। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश्वर महतो, सुदामा महतो, संजय पासवान, नीलध्वज कुमार, विनोद पासवान, संतु पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.