Lok Sabha Election 2019: नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में पहली बार हुआ मतदान
Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय क्षेत्र में जमकर मतदान हुआ। यहां के जागोडिह में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 02:14 PM (IST)
पलामू, जागरण संवाददाता। Lok Sabha Election 2019- लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय क्षेत्र में जमकर मतदान हुआ। यहां 64.35 फीसद मतदाताओं ने लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी महती भूमिका निभाई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ मतदान में शरीक हुई।
पलामू के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जागोडिह में भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे खास बात यह रही कि यहां मतदाताओं ने पहली बार किसी चुनाव में वोट किया। मतदाताओं ने बड़े उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 249 में इस दाैरान सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। इस चुनाव से पहले यहां कभी वोटिंग नहीं हुई, न ही जागोडिह में कभी कोई मतदान केंद्र बनाया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें