सरकारी व पारा शिक्षक संगठनों का हो एक मंच
नावाबाजार : मेदिनीनगर सूदना मध्य विद्यालय में सभी सरकारी शिक्षक संगठन व पारा शिक्षक संगठन को एक मंच पर लाने के लिए बैठक हुई।
मेदिनीनगर,पलामू : सूदना मध्य विद्यालय में सभी सरकारी शिक्षक संगठन व पारा शिक्षक संगठन को एक मंच पर लाने के लिए बैठक हुई। सर्वसम्मति से सभी शिक्षक संगठनों को एक बैनर तले आकर सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि सरकार प्रतिदिन नए-नए फरमान जारी कर शिक्षकों को प्रताड़ित व अपमानित कर रही है। पारा शिक्षकों को बार बार ठगा जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति में सभी शिक्षक संगठनों को एक साथ मिलकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। इसकी शुरुआत की पहल पलामू से की गई है। इसे लेकर 6 अक्टूबर को बैठक की जाएगी। इसमें ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण दुबे, पलामू जिला अध्यक्ष हरिद्वार महतो, महासचिव जितेंद्र कुमार दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, महासचिव अमरेश कुमार ¨सह, पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि ऋषि कुमार, मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे। यह जानकारी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिद्वार महतो ने दी है।