Move to Jagran APP

डॉ. विश्व विजय सिंह के निधन पर शोक

पलामू में राम मनोहर लोहिया मेमोरियल इंटर कॉलेज के भूमिदान दाता के परिवार के सदस्य सह जीएलए कॉलेज के रसायन शास्त्र के सेवा निवृत प्राध्यापक डा. विश्व विजय सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:01 PM (IST)
डॉ. विश्व विजय सिंह के निधन पर शोक
डॉ. विश्व विजय सिंह के निधन पर शोक

मेदिनीनगर: राम मनोहर लोहिया मेमोरियल इंटर कॉलेज के भूमिदान दाता के परिवार के सदस्य सह जीएलए कॉलेज के रसायन शास्त्र के सेवा निवृत प्राध्यापक डा. विश्व विजय सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इसे लेकर शनिवार को शासी निकाय के सदस्य आनन्द शंकर की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि डा. सिंह पलामू ही नहीं बल्कि झारखंड के जान-माने रसायन शास्त्र के ज्ञाता थे। उनका निधन विज्ञान व शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। कालेज के प्राचार्य प्रो. युगल किशोर प्रसाद ने स्व. डा. सिंह के साथ गुजारे गए समय को साझा करते हुए भावुक हो गए। बाद में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के साथ शोक संतप्त परिवार को धैर्य की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। मौके पर कालेज के शासी निकाय के सदस्य कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, सरस जैन, प्रदीप कुमार, राजदेव उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.