पारा शिक्षकों के हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था चरमराई
जागरण न्यूज नेटवर्क मेदिनीनगर,पलामू : अपनी मांगों के समर्थन में व रांची में प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जिले के करीब पांच हजार शिक्षक शनिवार को दूसरे दिन भी सामूहिक हड़ताल पर हैं।
मेदिनीनगर,पलामू : अपनी मांगों के समर्थन में व रांची में प्रदर्शन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जिले के करीब पांच हजार शिक्षक शुक्रवार से सामूहिक हड़ताल पर हैं। इससे पलामू के करीब एक हजार न्यू प्राथमिक विद्यालयों में ताले लटके हुए हैं। रविवार को खुले उर्दू विद्यालयों में एक भी पारा शिक्षक नहीं पहुंचे। इस लिए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। सरकारी शिक्षकों के भरोसे ही पढ़ाई संचालित हो रही है। साथ ही एक हजार अन्य विद्यालयों में पठन पाठन पर सीधे असर पड़ने लगा है। रविवार के कारण प्रखंड मुख्यालयों में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्रों पर शांति दिखी। बाक्स: पलामू में कुल 5414 पारा शिक्षक कार्यरत है। जिला के 600 से अधिक विद्यालय बंद रहे।
इन विद्यालयों को खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। संबंधित स्कूलों में शिक्षकों को प्रतिनियोजित करने की प्रक्रिया अपनाई गई है। कार्य अंतिम चरण में है।
मसुदी टूटु,
जिला शिक्षा अधीक्षक,पलामू।