जैव विविधता प्रबंधन समिति के सात सदस्यीय कमेटी गठित
संवाद सहयोगी मेदिनीनगर नगर निगम में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन के लिए बुधवार को आम सभा हुई। आमसभा की अध्यक्षता महापौर अरूणा शंकर और संचालन नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने किया।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : नगर निगम में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन के लिए बुधवार को आम सभा हुई। आमसभा की अध्यक्षता महापौर अरूणा शंकर और संचालन नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने किया। सात सदस्यीय कमेटी में पूर्व में चार सामान्य कोटि में सदस्यों का चयन हो चुका था। बुधवार को एससी, एसटी कोटा के लिए आम सभा हुई। आम सभा में आठ आवेदन आया था। इसमें अंतिम रूप से तीन सदस्यों का चयन किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष के रूप में नीलेश चंद्रा का चयन किया गया। सात सदस्यीय कमेटी में सत्यानंद शुक्ला, राणा अरूण सिंह, नीलेश चंद्रा, वंदना कुमारी, अश्रिता तिर्की, जितेंद्र कुमार, सरिता सिंह का चयन किया गया है। नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर डा आनंद किशोर दांगी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष के रूप में नीलेश चंद्रा का चयन किया गया है। सचिव पद पर बाद में चयन किया जाएगा। बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देश पर जैव विविधता पर्षद रांची के आदेश के आलोक में समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य जैव विविधता पर काम करेंगे। आम सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इधर, 16 जनवरी को जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन के लिए नगर निगम कार्यालय सभागार में आमसभा हुई थी। इसमें 42 आवेदकों ने अपना-अपना आवेदन जमा किया था। तमाम आवेदनों पर गहनतापूर्वक विचार-विमर्श के बाद महज चार प्रतिनिधियों का चयन किया गया था।