स्काउट एंड गाइड का राज्यस्तरीय युवा उत्सव शुरू
मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय में शुक्रवार से भारत स्काउट और गाइड की प्रदेश इकाई की ओर से राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। स्थानीय पुलिस लाइन रोड स्थित स्काउट भवन इसका आयोजन किया जा रहा है। स्काउट गाइड के झंडोत्तोलन के साथ इसका आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक नेता राजेंद्र प्रसाद ¨सह के अलावा सत्यनारायण तिवारी, अवकाश प्राप्त स्काउट शिक्षक रमेश कुमार ¨सह शामिल हुए। स्वागत भाषण राज्य संगठन आयुक्त झारखंड राज्य श्री अमोद कुमार ¨सह ने दिया। इस बीच अतिथियों के सम्मान में पलामू के गाइडों ने स्वागत गीत पेश की गई।
मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय में शुक्रवार से भारत स्काउट और गाइड की प्रदेश इकाई की ओर से राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। स्थानीय पुलिस लाइन रोड स्थित स्काउट भवन इसका आयोजन किया जा रहा है। स्काउट गाइड के झंडोत्तोलन के साथ इसका आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक नेता राजेंद्र प्रसाद ¨सह के अलावा सत्यनारायण तिवारी, अवकाश प्राप्त स्काउट शिक्षक रमेश कुमार ¨सह शामिल हुए। स्वागत भाषण राज्य संगठन आयुक्त झारखंड राज्य श्री अमोद कुमार ¨सह ने दिया। इस बीच अतिथियों के सम्मान में पलामू के गाइडों ने स्वागत गीत पेश की गई। लातेहार जिला के गाइडों भी स्वागत गीत के अलावा नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, पश्चिमी ¨सहभूम, रामगढ़ ,देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, रांची व खूंटी से लगभग 350 स्काउट और गाइड शामिल हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीदेव जीत ¨सह, सोनू कुमार सोनी, शाकिर अंसारी, निशा ¨सह, हरेंद्र प्रजापति, राहुल कुमार सोनी व गौरी तिवारी आदि सक्रिय हैं। अमोद ¨सह ने बताया कि 13 जनवरी कार्यक्रम को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके तहत देश भक्ति गीत, लोकगीत, रंगोली, पें¨टग, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व ग्रामीण मेला, स्वच्छता रैली, रूट मार्च समेत कई प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम होंगे। प्रतियोगिता के सभी विषय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।